पुलिस को सिखाई जीवन बचाने की कला: जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दिया सीपीआर प्रशिक्षण

दमोह: जिला अस्पताल के डॉक्टर अश्विनी पटेल द्वारा शनिवार को सिटी कोतवाली में पुलिस कर्मियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुनीत मिश्रा, श्यामू जड़िया, एएसआई साहब सिंह और एएसआई उषा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

डॉक्टर पटेल ने हृदयगति रुकने की स्थिति में तत्काल जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी और प्रायोगिक अभ्यास करवाया। इस पहल से पुलिस बल को आकस्मिक परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया देने की उपयोगी जानकारी मिली।

Next Post

पूर्व शिक्षिका ने मृत्यु के बाद किया नेत्र, त्वचा और देहदान

Sun Oct 19 , 2025
इंदौर: शनिवार को वासुदेव नगर निवासी और अहिल्या आश्रम विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती लीला काले ने अपने नेत्र, त्वचा और देहदान कर समाज में परोपकार का अद्वितीय उदाहरण स्थापित किया. दो वर्ष पूर्व उन्होंने सामाजिक संस्था दधीचि मिशन में अपने अध्ययन का लिखित संकल्प लिया था, जिसे उन्होंने आज […]

You May Like

Play sound