जिले के खिलाडि़यों ने जीते 16 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल 

झाबुआ। मध्य्प्रदेश ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा 19 जनवरी को 45वीं राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 600 खिलाडि़यों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में झाबुआ जिले से 18 खिलाडियों के साथ अधिकारी, कर्मचारियों व अन्य खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के सभी खिलाडि़यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी दौड़ में दौड़कर 16 गोल्ड, 7 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मेडल कुल 27 मेडल्स जीतकर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर झाबुआ जिला चौंपियन बना। जिले से 10 महिला खिलाड़ी, 14 पुरुष खिलाड़ी कुल 24 खिलाडि़यों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से जिले के अधिकतर खिलाडि़यों का राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेंगलुरु कर्नाटक भाग लेंगे। अनु भाभोर ने गोला फेक में गोल्ड और 5 किमी पैदल चाल में सिल्वर मेडल, कुसुम कनेश ने भाला फेंक व डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल, प्रतिभा चौरसिया ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, विनीता बारिया ने 200 मीटर और 400 मी. दौड़ दोनों में गोल्ड मेडल, मोना गंुडिया ने 1500 मीटर और 800 मी. दौड़ दोनों में गोल्ड, देवालाल परमार ने गोला फेक और डिस्कस थ्रो दोनों में सिल्वर मेडल, हेमराज चौधरी ने लंबी कूद में गोल्ड मेडल, सीताराम डामोर ने गोला फेक व 1500 मीटर दौड़ दोनों में गोल्ड, हेमराज तोमर ने भला फेक डिस्कस थ्रो में गोल्ड, दिनेश खराड़ी ने लंबी कूद 200 मीटर दौड़ दोनों में गोल्ड, राकेश परमार ने 400 मीटर में गोल्ड व लंबी कूद में सिल्वर, जगदीश परमार ने भाला फेंक व डिस्कस थ्रो दोनों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। सभी मेडल प्राप्त खिलाडि़यों को जिले के खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कोमल बारिया ने दी।

20 झाबुआ-1- इन खिलाडियों ने जीते मेडल

Next Post

मकर संक्रांति पर छत से गिरे युवक की हुई मौत

Mon Jan 20 , 2025
उज्जैन। मकर संक्रांति पर छत से गिरकर गंभीर घायल हुए पतंगबाज की उपचार के दौरान इंदौर में मौत हो गई। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन हालत लगातार बिगडऩे पर इंदौर लेकर गये थे। 14 जनवरी को महाकाल क्षेत्र में यादव धर्मशाला के पीछे चार मंजिला […]

You May Like