मकर संक्रांति पर छत से गिरे युवक की हुई मौत

उज्जैन। मकर संक्रांति पर छत से गिरकर गंभीर घायल हुए पतंगबाज की उपचार के दौरान इंदौर में मौत हो गई। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन हालत लगातार बिगडऩे पर इंदौर लेकर गये थे। 14 जनवरी को महाकाल क्षेत्र में यादव धर्मशाला के पीछे चार मंजिला मकान से पतंगबाजी कर रहा धर्मेन्द्र पिता भगवान बंगरिया 40 वर्ष नीचे आ गिरा था। उसे उपचार के लिये चेरिटेबल अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं थी। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी उसकी हालत में सुधार होना नामुकिन होता दिखाई दिया तो दूसरे दिन इंदौर ले जाया गया। जहां चार दिनों चलते उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। इंदौर एमव्हाय पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। जांच डायरी महाकाल थाना पुलिस को भेजी जायेगी।

Next Post

किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी के लिये पंजीयन आरंभ

Mon Jan 20 , 2025
गेंहू उपार्जन के लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, साइबर कैफे एवं लोकसेवा केन्द्रों पर भी पंजीयन की रहेगी सुविधा, संबंधित संस्था को किसान पंजीयन केन्द्र के रूप में कार्य करने पोर्टल पर करना होगा आवेदन नवभारत न्यूज सीधी 20 जनवरी। किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी […]

You May Like