किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी के लिये पंजीयन आरंभ

गेंहू उपार्जन के लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, साइबर कैफे एवं लोकसेवा केन्द्रों पर भी पंजीयन की रहेगी सुविधा, संबंधित संस्था को किसान पंजीयन केन्द्र के रूप में कार्य करने पोर्टल पर करना होगा आवेदन

नवभारत न्यूज

सीधी 20 जनवरी। किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी के लिये आज से पंजीयन आरंभ हो गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु पंजीयन के संबंध में राज्य शासन द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसान पंजीयन की समयावधि 20 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जाना है।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) साइबर कैफे एवं लोकसेवा केन्द्रों और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन हेतु शुल्क राशि प्राप्त करने के संबंध में निर्देशानुसार प्रति पंजीयन हेतु 50 रूपये से अधिक शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। इस प्रकार प्रति पंजीयन हेतु 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जायेगा। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने जिला प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस एवं समस्त जिला समन्वयक एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) साइबर कैफे एवं लोकसेवा केन्द्र संचालक को निर्देशित किया है कि आपके निर्देशन में संचालित उक्त केन्द्रों पर पंजीयन सुविधा एवं शुल्क राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगायें जायें। बैनर न्यूनतम 5 गुणा 3 साईज का हो तथा यह बैनर स्वयं प्रतिष्ठान द्वारा अपने व्यय पर लगाया जाए तथा डीएसओ लॉगइन हेतु आवेदन प्रेषण करने के पूर्व प्रत्येक एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, साइबर कैफे एवं लोकसेवा केन्द्र प्रबंधकों द्वारा एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पूर्ण रूप से सही स्पष्ट भरी जाए तथा संलग्न किये जा रहे शपथ पत्र कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करने के निर्देश देवे। यह ध्यान देंगे कि किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड अनिवार्य रूप से रखा जाएगा इसलिए प्रत्येक किसान से आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट प्राप्त करने के निर्देश अधीनस्थ एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोकसेवा केन्द्र, साइबर कैफे के प्रबंधकों को देवे तथा साथ ही यह भी निर्देश देवे कि सिकमी/ बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगा तथा उक्त श्रेणी का पंजीयन साइबर कैफे पर बिल्कुल भी न कराया जाये। उन्होंने कृषकों के पंजीयन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, साइबर कैफे एवं लोकसेवा केन्द्र संचालकों से अधिक से अधिक मात्रा में एवं न्यूनतम पंजीयन शुल्क के प्रस्ताव सहित पंजीयन केन्द्र स्थापना हेतु आवेदन प्राप्त कर स्थापित किए जाने हेतु अनुशंसा सहित केन्द्रों की सूची जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं जिससे आगामी कार्यवाही की जा सके।

००

सहकारी समितियों में भी होगा पंजीयन

तहसील कुसमी में सेवा सहकारी संस्था टमसार, आदिम जाति सेवा सहाकरी संस्था लुरघुटी, सेवा सहकारी संस्था भुईमाड, गोपद बनास अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था सीधी खुर्द, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारो कला, चौफाल, चौफाल माटा, सेवा सहकारी संस्था सेमरिया, अमरवाह एवं सेवा सहकारी संस्था गांधीग्राम, चुरहट अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था सांडा, सांडा बड़ा टीकट, बेल्दह एवं सेवा सहकारी संस्था बेल्दह चुरहट, बहरी अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था चंदवाही, बघोर, सेवा सहकारी संस्था अमरपुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारोकला सपही, सेवा सहकारी संस्था अमरपुर, सिहावल अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था बमुरी, बमुरी बिठौली, पतुलखी एवं सेवा सहकारी संस्था अमिरती, रामपुर नैकिन अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था रामपुर नैकिन, सेवा रामपुर नैकिन कुडिय़ा, कंधवार, कंधवार बडख़रा, सेवा सहकारी संस्था गुजरेड, सेवा सहकारी संस्था गुजरेड खड्डी, सेवा सहकारी संस्था अमरवाह धनहा तथा मझौली अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था ताला, सेवा सहकारी संस्था मझौली, सेवा सहकारी संस्था मडवास, सेवा सहकारी संस्था मड़वास गिजवार एवं सेवा सहकारी संस्था टिकरी में पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं।

०००००००००००००

Next Post

सिंहस्थ के विकास कार्य शुरू होने से पहले ही भडक़ने लगी विरोध की आग

Mon Jan 20 , 2025
आंतरिक सडक़ों के चौड़ीकरण पर प्रभावित लोग नाराज, मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण पर भी किसानों को आपत्ति   उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर शहर भर में जो विकास कार्य सौंदर्यीकरण चौड़ीकरण के कार्य प्रारंभ हो रहे हैं उन सब में विरोध की आग भडक़ने लगी है। ऐसे में जिला […]

You May Like