नगर निगम में सड़क का निर्माण किए बगैर कर दिया भुगतान

इंदौर: नगर निगम में बिना काम किए भुगतान का मामला उजागर हुआ है. यह मामला कांग्रेस ने उजागफ किया है, जिसमें सड़क बनाई ही नहीं गई और ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया. इसके पहले भी नगर निगम में सड़क घोटाला हुआ है, जिसमें कम किए बिना ही करोड़ों का भुगतान कर दिया गया.मामला इस प्रकार है कि नगर निगम के जनकार्य विभाग द्वारा जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में यादव नंद नगर गली नंबर 2 में सीमेंट कंक्रीट की सड़क के निर्माण का फैसला लिया गया था.

यह सड़क प्रेम परमार वाली गली में बनाई जाना थी. उक्त कार्य ठेकेदार माही इंटरप्राइजेस को दिया गया था. शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मामला उजागर करते हुए कहा कि ठेकेदार एजेंसी माही इंटरप्राइजेस ने नगर निगम के अधिकारियों और भाजपा के नेताओं के साथ सांठगांठ कर सड़क का निर्माण किए बगैर ही निर्माण हो जाने की रिपोर्ट लगा दी और बिल पास करने दे दिया. नगर निगम के जनकार्य विभाग ने जांच किए बगैर ही लेखा विभाग को भेज दिया और लेखा विभाग ने बिल का पूर्ण भुगतान जारी कर दिया. चौकसे ने बताया कि हकीकत में सड़क बनाने के नाम पर वहां पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है. यह मामला नगर निगम में भ्रष्टाचार का जीवंत प्रतीक है.

प्रकरण दर्ज करने की मांग
चौकसे इस मामले में हुई आर्थिक अनियमिताओं की शिकायत मय दस्तावेज निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से की गई है. कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले में दोषी सभी व्यक्तियों के खिलाफ निगम के कोष से धन की अफरा तफरी करने और धोखाधड़ी करने का अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएं.

Next Post

वर्ल्ड कप के बाद कुलदीप यादव के घर पर गूंजेगी शहनाई, बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे, जानें कब है शादी?

Wed Mar 11 , 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह अपनी बचपन की दोस्त से मसूरी में शादी करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में […]

You May Like