कातिलों से घातक हथियार जब्त, आज होगे कोर्ट में पेश, रिमांड की हो सकती है डिमांड
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड के नौ आरोपियों को गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे सघन पूछताछ कर रही है। साथ ही उन्होंने जिन घातक हथियारों से लैस होकर चार हत्याएं की उनकी जब्ती के लिए बताये गए ठिकानों पर भी लेकर गई इसके अलावा क्राइम सीन रिक्रिएशन भी कराया गया आरोपी कैसे भागे, कहां रूके, हथियार कहां से आये, इसमें कौन-कौन और शामिल है। समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच पड़ताल हुई। आरोपियों द्वारा जहां हथियार छिपाकर रखे थे वहां भी पुलिस उन्हें ले गई और हथियारेां की जब्त की। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस दौरान पुलिस उनकी रिमांड की डिमांड भी कर सकती हैं।
विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था गुस्साएं परिजनों ने चार घंटे के बाद चक्काजाम किया था। खूनी संघर्ष साहू-दुबे-पाठक समाज के परिजनों के बीच बीते चार सालों से चल रहे जमीनी विवाद, जुआ खेलने समेत दबंगाई और पूर्व में हुए एक अग्निकांड को लेकर चली आ रही रंजिश पर हुआ था। साहू पक्ष हथियारों से लैस होकर पहुंचा था जबकि दूसरा पक्ष निहत्था था। जिन पर बका, तलवार, कुल्हाडी डंडों से ताबड़तोड़ वार किया गया था। जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष, समीर दुबे 20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी।
पचमढ़ी गई एक टीम
सूत्रों की माने तो एक टीम पंचमढी गई हुई हैं जहां आरोपियों ने फरारी काटी थी आरोपी यहां कब पहुंचे इसकी भी जांच होगी। आवश्यक दस्तावेजों की जब्त के लिए पुलिस पहुंंची हुई है।
संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया, नपाई
आरोपियों की संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटा जा रहा है। जिन्हें तोडऩे के लिए जिला प्रशासन को पुलिस प्रतिवेदन भी देगी। सूत्र बताते है कि मुख्य आरोपियों के नाम पर एक मार्केट की जानकारी पुलिस को मिली है जिसकी नपाई की तैयारी की जा रही हे।
इनसे चल रही पूछताछ
नरसंहार कांड में पुलिस ने पप्पू उर्फ नारायण साहू, चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, अमित साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
महेश अब भी फरार
नरसंहार मामले में अब भी महेश साहू फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जायेगा। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
गांव में फोर्स तैनाती
मामले की गंभीरता को देखते हुए तीसरे दिन भी गांव में भारी फोर्स तैनात रहा। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें शहर से बाहर भी गई हुई है जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मृतकों को श्रद्धांजलि देने केंडल मार्च
मप्र प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा एवं सर्वजातीय मंच द्वारा मालवीय चौक से बड़े फुहारा तक केंडल मार्च निकाला। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि परिवार के लोगों को नौकरी मिले, आरोपियों के अवैध मकान गिराए जाएं पाटन पुलिस थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जाए । इस अवसर पर पंडित वासुदेव शास्त्री, एड आशीष त्रिवेदी,बृजेश दुबे, अखिलेश दीक्षित, गोड्डा महाराज, वैभव सिंह, संपूर्ण तिवारी, दिनेश यादव, मधु यादव शरद अग्रवाल अमरीश मिश्रा धीरज पटेरिया, रत्नेश मिश्रा, एस एस ठाकुर,मुकेश दुबे, बब्बू यादव, राजेंद्र चौधरी राममूर्ति मिश्रा नवीन शुक्ला नवीन शुक्ला, त्रिपाठी गोविंद दुबे, बृजेंद्र बृजेश, बघेली बाहर अहमद अंसारी ,सरदार सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे ।
मंत्री सिंह पीडि़त परिवारों से मिले
लोक निर्माणमंत्री राकेश सिंह ने ग्राम टिमरी में हुए नृशंस हत्या से पीडि़त दुबे व पाठक परिवारों से मुलाकत की। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मृतकों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के साथ उनके आश्रितों की आजीविकाके लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन कर कहा कि हमलावरों के साथ बाहरी कौन-कौन व्यक्ति थे, उन्हें भी चिन्हित कर कार्यवाही करें।
