कुंभ में गया परिवार, घर में हुई लाखों की चोरी

जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत हर्रई में चोरेां ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र एक लाख दस हजार रूपए नगद समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार  प्रयागराज कुम्भ मेला गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक राघवेन्द्र पटैल 31 वर्ष निवासी ग्राम हर्रई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है बेनी प्रसाद पटैल उसके चाचा लगते हैं जो 27 जनवरी को गांव के अन्य लोगों के साथ प्रयागराज कुम्भ मेला गये हुये है घर में उसकी बहन श्रृद्धा पटैल रहती थीं जो दिन में घर पर रहती थी रात मे सोने के लिये शाम लगभग 5 बजे घर पर ताला लगाकर आ जाती थीं।  बीती रात चोरों ने घर का ताला तोडक़र  नगद 1 लाख 10 हजार रूपये, सोने चंादी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

दहेजलोभियों से तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी

Thu Jan 30 , 2025
मर्ग जांच में खुलासा, पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया निवासी एक महिला ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि पति, सास, ससुर दहेज में बाइक की मांग कर आए दिन […]

You May Like

मनोरंजन