
जबलपुर। मुर्रई में रहने वाले पति पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके परिवार पर हमला किया गया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मुन्नी बाई 60 वर्ष पति मुन्ना सिंह निवासी कांटी, मुर्रई ने बताया कि कृष्णा राजपूत, गुड्डु राजपूत, रज्जू राजपूत, अरविन्द राजपूत ने बीती रात उस पर एवं परिवार पर हमला किया गया। मारपीट के दौरान उसने 112 पर फोन लगाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
