कुलगुरु ने किया अचानक निरीक्षण, 5 कर्मचारी मिले नदारद

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बुधवार को अचानक कुलपति प्रो. डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने उपस्थिति रजिस्टर और कार्यस्थल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पांच कर्मचारी अपनी सीटों से अनुपस्थित पाए गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि एक कर्मचारी सरकारी बीएलओ ड्यूटी पर तैनात थे, जिसकी पुष्टि दस्तावेज़ों के आधार पर की गई। हालांकि शेष चार कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर कुलपति ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने की बात कही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुपस्थित चार कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

Next Post

तीन शातिर बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार

Tue Dec 2 , 2025
रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही तीन शातिर बदमाशो को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया. जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया गया. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पता तलाश […]

You May Like