रहमत और इस्मत ने अफगानिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा

बुलावायो (वार्ता) रहमत शाह (139) के शानदार शतक और इस्मत आलम (64 नाबाद) की साहसी पारी की मदद से अफगानिस्तान ने जिम्बाव्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 291 रन बना लिये।

अफगानिस्तान ने पहली पारी में 157 रन बनाये थे जिसके जवाब में जिम्बाव्वे ने 243 रन बना कर 86 रन की बढ़त हासिल की थी। जवाब में अफगानिस्तान की दूसरी पारी की शुरुआत निराशाजनक तरीके से हुयी थी जब उसके पांच अहम विकेट मात्र 69 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे कठिन समय में एक छोर पर रहमत शाह ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ संयम के साथ छोटी छोटी साझीदारी निभायी और टीम को पारी की हार के संकट से न सिर्फ उबारा बल्कि मजबूत इरादों के साथ स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।

रहमत ने शाहीदुल्लाह (22) के साथ टीम के स्कोर को 136 के स्कोर पर पहुंचाया और उनके आउट होने के बाद इस्मत के साथ 132 रन की ठोस साझीदारी कर टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया। पारी के 88वें ओवर में रहमत मुजराबानी की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिये गये।

अफगानिस्तान की उम्मीदें अब इस्मत आलम पर टिकी है जो अनुभवी राशिद खान (12 नाबाद) के साथ क्रीज पर टिके हैं और टीम 205 रन की बढ़त ले चुकी है।

Next Post

17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Sun Jan 5 , 2025
ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहपाठी अनुराग पचौरी उसे लगातार परेशान करता था। आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी यशवंत […]

You May Like