17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहपाठी अनुराग पचौरी उसे लगातार परेशान करता था। आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने मृतका का मोबाइल और सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगों की चाल से बचने का दिया संदेश

Sun Jan 5 , 2025
भिण्ड: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर क्राइम के प्रति जन जागरूक अभियान चलाया। इसके लिए एसबीआई बैंक की ग्वालियर रोड स्थित मुख्य बैंक शाखा के प्रबंधक अजेंद्र प्रताप सिंह ने बाहर से टीम बुलाकर आमजन को साइबर अपराध के लिए जागरूक कराने शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक […]

You May Like