भिंड: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज विधानसभा क्षेत्र लहार के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। सभी महत्वपूर्ण दलों के ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक शुक्ला और इलेक्शन सुपरवाइजर कमलेश कुमार झा ने विधानसभा लहार के मतदान केन्द्रो में परिवर्तन, मतदाताओं की शिफ्टिंग, भवन परिवर्तन, भवन नाम परिवर्तन की जानकारी दी।
सभी राजनैतिक दलों ने नवीन मतदान केंन्द्रो को बनाने, भवन परिवर्तन करने, भवन नाम परिवर्तन करने आदि महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अपनी सहमति दी। बैठक में सुभाष अग्निहोत्री, संजीव चौधरी, नरेश सिंह चौहान, राज कुमार मौल्या, मानसिंह कुशवाह के साथ सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
