स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को खपत के आधार पर मिलेगी 20 प्रतिशत छूट

ग्वालियर. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को दिन के टैरिफ में छूट प्रदान की जाएगी। इस आशय का निर्णय मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लिया गया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जाएगी। कंपनी ने कहा है कि यह छूट एलवी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए विशिष्ट नियमों और शर्तों के आधार पर दिन के विभिन्न समय के दौरान खपत की अवधि के अनुसार ऊर्जा शुल्क पर लागू होगी। एल.वी.-1 घरेलू और एल.वी.-3 सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट पीक ऑवर्स (सुबह) 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसी तरह एल.वी.-2: गैर-घरेलू और एल.वी.-4: एल.टी. औद्योगिक ऑफ पीक/ सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त दोनों ही श्रेणियों में यह छूट 10 किलोवाट से अधिक स्वीकृत लोड, अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी।

Next Post

प्रो.राकेश कुशवाह बने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव

Sat May 10 , 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रो. राकेश कुशवाह को जीवाजी विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया है। प्रो कुशवाह भगवत साहय कॉलेज मैं बॉटनी के प्रोफेसर हैं और अभी संगीत विश्वविद्यालय के कुलसचिव थे। प्रो.कुशवाह ने शनिवार को जेयू के कुलसचिव का कार्यभार संभाला और कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. […]

You May Like