राम निवास रावत बने मप्र वन विकास निगम के अध्यक्ष

ग्वालियर: प्रदेश के पूर्व वन मंत्री राम निवास रावत मप्र वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनका नियुक्ति आदेश मध्यरात्रि में जारी हुआ। रावत चंबल क्षेत्र की राजनीति के एक प्रमुख नेता हैं। वे श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और मध्य प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस का 40 साल पुराना साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। वे विजयपुर सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। वे कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकार में कैबिनेट मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्होंने इतिहास में स्वर्ण पदक के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और वकालत की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें चंबल क्षेत्र में ओबीसी वर्ग का एक बड़ा चेहरा माना जाता है।

Next Post

मप्र नागरिक आपूर्ति निगम के केपी यादव अध्यक्ष, संजीव कांकर उपाध्यक्ष बने

Sun Apr 26 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विभिन्न निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने शिवपुरी-गुना के पूर्व सांसद के.पी. यादव को कॉरपोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। […]

You May Like