12 रिश्वतखोर अफसरों को सजा दस साल पुराने प्रकरणों का हुआ निराकरण

इंदौर: इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने लंबे समय से लंबित भ्रष्टाचार के मामलों का निपटारा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. विशेष न्यायालय द्वारा 12 रिश्वतखोर अफसरों और कर्मचारियों को सजा सुनाई गई है. ये सभी मामले कई वर्षों से पेंडिंग थे, जिनका अब निराकरण किया है.लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश साहय ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच भ्रष्टाचार से जुड़े कुल 125 शिकायतें लोकायुक्त पुलिस को प्राप्त हुई थीं.

इनमें से विभाग ने पुराने 36 मामलों की जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया. बीते एक वर्ष के दौरान विशेष न्यायालय ने 12 भ्रष्ट अफसरों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई, जिन्हें जेल भेजा है. एसपी के मुताबिक इनमें 5 वर्षों से लंबित 15 प्रकरण और 10 वर्षों से पेंडिंग 21 प्रकरण शामिल हैं, जिनका विधिवत निराकरण किया. इन मामलों में राजसात की कार्रवाई के साथ प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए है. लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि लंबित मामलों के निपटारे से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आने वाले समय में पुराने मामलों को तेजी से खत्म करने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट पर फिर मेडिकल इमरजेंसी, दिल्ली जा रही महिला यात्री बेहोश

Mon Jan 5 , 2026
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर सोमवार को लगातार दूसरे दिन मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बनी. इंदौर से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री एयरपोर्ट पर अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस […]

You May Like