ग्वालियर: ग्वालियर में पदस्थ अपर कलेक्टर एडीएम सीबी प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती ममता प्रसाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ममता प्रसाद की अंतिम यात्रा आज बुधवार को मेला रोड स्थित शासकीय आवास क्रमांक 34 से मुरार मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।
ममता प्रसाद के दुखद निधन पर कलेक्टर रुचिका चौहान सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।
