
शहडोल। बुढार रोड पर हेलो ढाबा के पास टोल टैक्स से ठीक पहले गुरुवार रात लगभग 8 बजे कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
