
इंदौर. करवा चौथ से एक दिन पहले शालीमार टाउनशिप के बाहर एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया. इस पर महिला ने विरोध जताया तो तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया. हंगामा देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शालीमार टाउनशिप के बाहर महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर आपत्ति जताई. इस पर उनके बीच तीखी नोकझोंक होने लगी. विवाद के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले में संबंधित थाने पर फिलहाल कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं मिला है. शिकायत मिलने पर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
