
धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार से संबोधन की शुरुआत राजा भोज, धार भोजशाला और मां बाग्देवी का स्मरण कर की। उन्होंने कहा कि महाराजा भोज का शौर्य राष्ट्रगौरव की रक्षा की प्रेरणा देता है और मां बाग्देवी के आशीर्वाद से ही प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी मौके पर उन्होंने धार को पीएम मित्र पार्क और महिलाओं व किसानों से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात दी।
