परमाणु धमकियों से नहीं डरता भारत

धार। आज पीएम मित्र पार्क के शिलान्यास के मौके पर यहां आए पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया कि भारत अब परमाणु धमकियों से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सैनिकों ने पाकिस्तान को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया।

पीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि विकसित भारत के चार स्तंभ

नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान हैं। 17 सितंबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने हैदराबाद मुक्ति दिवस और सरदार पटेल की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो मां भारती की आन-बान-शान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।

Next Post

मंडला में सीवरेज लाइन बना सिरदर्द, घटिया निर्माण से घरों और सड़कों में भर रहा गंदा पानी

Wed Sep 17 , 2025
मंडला। मंडला शहर में करोड़ों की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन आमजन के लिए मुसीबत बन गई है। करीब चार साल से चल रहे 140 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का निर्माण घटिया स्तर का होने के कारण शहर की सड़कों, मोहल्लों और घरों में गंदा पानी भरने की स्थिति […]

You May Like