आयशर ट्रक में अचानक लगी आग बड़ी दुर्घटना टली 

सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम कछाला के समीप एक आयशर ट्रक में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई जिससे वह पूरी तरह से जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम कछाला के पास जयपुर से आ रहे एक आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई जिससे ट्रक पूरी तरह जल गया गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और जन हानि होने से बच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक जयपुर से चलकर नीमच की ओर जा रहा था ग्राम कछाला के पास ब्रेक लगाने के कारण टायर में अचानक आग लग गई और ट्रक पूरी तरह से जल गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल सिंगोली फायर ब्रिगेड को फोन लगाकर ट्रक में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल गया था।

Next Post

कलेक्टर ने लापरवाह एएनएम की 2 वेतन वृद्धि रोकी

Fri Mar 13 , 2026
खण्डवा । जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को जनपद पंचायत खण्डवा के सभाकक्ष में जावर विकासखण्ड की समीक्षा बैठक लेते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम […]

You May Like