राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक और ITI के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों ने की CM डॉ यादव से भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित मध्यप्रदेश के तीन शिक्षकों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, समर्पण और नवाचार से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें।

इसके अलावा, मध्यप्रदेश के विभिन्न आईटीआई संस्थानों के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों ने भी मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार सृजन में योगदान देने का आह्वान किया।

Next Post

परशुराम सेना जिलाध्यक्ष को पुलिस का नोटिस, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का आरोप

Mon Oct 13 , 2025
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने परशुराम सेना भिंड के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा उर्फ सोनू को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था, जिसका जवाब देवेश शर्मा ने अपने वकील के […]

You May Like