नौगाम विस्फोट: विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश

जम्मू, 15 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नौगाम में हुए आकस्मिक विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं।

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए दुखद आकस्मिक विस्फोट में हुई कई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए उप-राज्यपाल सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए अत्यंत दुखद आकस्मिक विस्फोट में बहुमूल्य जानें जाने से मुझे गहरा दुःख हुआ है।”

उन्होंने पोस्ट किया, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

उन्होंने आगे पोस्ट किया, “सरकार दिवंगत लोगों के परिवारों, मित्रों और प्रियजनों के साथ एकजुटता से खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैंने आकस्मिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।”

 

Next Post

पश्चिम बंगाल के मेडिकल छात्र को लाल किला धमाके की जांच में एनआईए ने किया गिरफ्तार

Sat Nov 15 , 2025
कोलकाता, 15 नवंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के एक मेडिकल छात्र को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के निकट हाल ही में हुए धमाके के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के एमबीबीएस छात्र निशार आलम को उत्तर […]

You May Like