रीवा-सीधी हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा, दो की मौत

रीवा। रीवा सीधी मार्ग पर गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरूई पेट्रोल पंप के समीप हुए सडक़ हादसे में दो लोगो की मौत हो गई. स्कार्पियो और आटो में भीषण टक्कर के चलते जहा दो की मौत हो गई वही कई यात्री घायल हुए है. तेज रफ्तार स्कार्पियो ने यात्रियों से भरी आटो को ठोकर मारी. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारीयो से मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप में तोडफ़ोड़ की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा कर आक्रोशित परिजनों को घटनास्थल से हटाया है. स्कार्पियो का चालक मौके से फरार हो गया.

रीवा सीधी मार्ग के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरूई के समीप पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की सीधी टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए. एक मृतक की पहचान गणेश शंकर पांडे निवासी ग्राम गेरू के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते हुई मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना से आक्रोशित होकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की लापरवाही मानते हुए पेट्रोल पंप में तैनात कर्मचारियों से मारपीट कर पेट्रोल पंप में तोडफ़ोड़ की है. वहीं घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और घटनास्थल से दूर कर दिया है जिसके बाद मामला शांत हुआ है.

Next Post

लाड़कुई में आदिवासी युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर; भोपाल रेफर

Sun Feb 22 , 2026
सीहोर। सीहोर जिले के लाड़कुई गांव में आज 26 वर्षीय एक आदिवासी युवती ने कथित रूप से स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार […]

You May Like