CRPF से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ धोखाधडी, जमीन दिलाने के नाम पर लिए 20 लाख  

भोपाल। सीआरपीएफ से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ जालसाज प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन बेचने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी. मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी ब्रजेंद्र तिवारी (48) निवासी कौशल नगर ने शिकायत दर्ज कराई. ब्रजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं. आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र सिंह परमार ने जुलाई 2025 में ब्रजेंद्र से जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए ले लिए थे. आरोप है कि राजेंद्र ने तय समय सीमा तक ब्रजेंद्र को तो जमीन खरीद कर दी और न ही उनके रुपए वापस लौटाए. आरोपी लगातार बहानेबाजी कर रहा था, जिससे परेशान होकर ब्रजेंद्र ने थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई. आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

खुदकुशी करने पहुंचे युवक को गोताखोर ने बचाया

Sun Oct 18 , 2026
भोपाल। शीतलदास की बगिया क्षेत्र में रविवार को बड़े तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी करने पहुंचे युवक को गोताखोर ने मौके पर बचा लिया. रेस्क्यू के बाद युवक को श्यामला हिल्स पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक लालघाटी इलाके में रहने वाला युवक दोपहर के समय अचानक […]

You May Like