भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। घटना पीर गेट चौराहे की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले दलित समुदाय को लेकर चंद्रशेखर तिवारी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद तिवारी ने माफी भी मांगी थी। बताया जा रहा है कि इसी बयान के विरोध में कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर स्याही पोती।
वहीं, त्योहार के दौरान की गई व्यवस्थाओं को लेकर भी कुछ लोग नाराज बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ। वीडियो वायरल
