धर्मांतरण: जब्बार के घर पर नपा ने चस्पा किया नोटिस

सीहोर। कथित धर्मांतरण प्रकरण में फंसे जब्बार खान की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. बुधवार को नगरपालिका ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके मकान पर नोटिस चस्पा किया. इसमें भवन निर्माण की अनुमति और भूखंड से जुड़े समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि 17 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस ने जब्बार खान और उनकी पत्नी ताहिरा खान पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था. शिकायत विहिप-बजरंग दल और गोविंद मसुरे की ओर से दी गई थी. पुलिस ने जब्बार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनकी पत्नी फरार है. इस मामले में संलिप्त एक पुलिसकर्मी को भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है.

बुधवार को नपाकर्मी नोटिस देने जब्बार के घर पहुंचे, लेकिन अंदर मौजूद परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजे के पास दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया. नोटिस में एक दिन के भीतर दस्तावेज पेश करने के निर्देश हैं.इधर जब्बार की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक टल गई. पुलिस का कहना है कि फरार ताहिरा की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Next Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आज से सिंधिया का चार दिन का दौरा

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 21 अगस्त को ग्वालियर पहुंचेंगे। इस प्रवास की शुरुआत शिवपुरी जिले के दौरे से होगी। सिंधिया 21 और 22 अगस्त को शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा करेंगे।सिंधिया शाम को ग्वालियर से रवाना होकर शिवपुरी जिले के कोलारस […]

You May Like