
सागर। सागर जिले के मालथौन थाना अंतर्गत बरोदियाकला चौकी क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर आज शाम तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी , जिससे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे मे स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार का अगला टायर फट गया कार में सवार बाल बच गए । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरोदिया कलां चौकी अंतर्गत निवासी रिटायर्ड शिक्षक अमोल चढ़ार स्कूटी से रोड क्रॉस कर रहे थे कि अचानक सामने आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एच आर 26 डी एक्स 9974 की चपेट में आ गए, कार की जोरदार टक्कर से दूर जा गिरे ,मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें।सडक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएससी मालथौन भेज दिया ,कार को जप्त कर लिया।
