सागर:मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई है। सुरखी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह 9.30 बजे नाहरमऊ गौरझामर निवासी अशोक दुबे पत्नी के साथ मोटर साइकिल से सागर की ओर आ रहे थे कि बरकोटी वेयरहाउस के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई है।पुलिस के अनुसार पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए सागर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मृतक श्री दुबे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सागर विभाग के विभाग कार्यवाह थे। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है।
