रिस्टोरेशन बना जानलेवा, हल्की बारिश में धंसी सड़क

जबलपुर: अमृत जलम-2 के अंतर्गत कटंगा से ग्वारीघाट तक बिछाई है पाइप लाइन के दौरान हुई खुदाई के बाद सड़क का रिस्टोरेशन जानलेवा बन गया। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश ने नगर निगम की लीपापोती वाली कार्यप्रणाली की हकीकत जनमानस के सामने आ गई। ज्ञात है कि शहर में बिछाई गई पाइप लाइन और उसके बाद सड़क का किया गया री-स्टोरेशन के तहत बनाई गई सडक लगभग 6 इंच तक धंस गई पाइप लाइन बिछाने के बाद जनता की सुविधा को देखते हुए तथा राजनैतिक दबाव ने सड़क की पुराई आनन-फानन में करके डामरीकरण कर दिया गया, किंतु बीते दो दिनों गिरे पानी ने काम की लीपा-पोती की पोल खोल दी।
पहले कीचड़, फिर हुआ निकलना मुश्किल
रिस्टोरेशन की यही कार्यप्रणाली ने कांचघर चौक से पुल नंबर 2 के बीच के मार्ग में कीचड़ ने लोगों को निकलना मुश्किल के दिया है। बारिश के बाद कई वाहन सवार फिसलकर गिर चुके हैं। बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिन को मिलाकर मात्र आधा इंच से कम (12.2 मिलीमीटर) बारिश हुई है। इतनी कम बारिश में ही सड़क की यह दशा हो गई है। जानकारों का कहना है कि सड़क के री-स्टोरेशन के लिए पानी भरपूर सिंचाई कर रोलर चलाकर मिट्टी को दबाया जाता है। यह प्रकिया कम से कम 6 से 7 बार की जाती है। उसके बाद हार्डमुरम और गिट्टी की पुराई के साथ फिर रोलर दबाकर सड़क को री-स्टोर किया जाता है, किंतु यहां सिर्फ एक बार यह प्रक्रिया की गई जिससे सड़क हल्की बारिश में ही धंस गई।

Next Post

तिलवारा घाट पर मिली लाश

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: तिलवारा घाट स्थित नए पुल के पास करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार सुबह एक स्थानीय नागरिक नर्मदा जी के दर्शन कर लौट रहा था, तब उसने नए […]

You May Like