पंचायत उप निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक ने उमराली एवं औझड के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

आलीराजपुर।  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए आलीराजपुर जिले में श्री पी.के. वर्मा (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री वर्मा प्रथम चरण के भ्रमण के तहत आलीराजपुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

प्रेक्षक श्री वर्मा ने इसके पश्चात उमराली क्षेत्र के 05 तथा औझड क्षेत्र के 04 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रेक्षक श्री पी.के. वर्मा का प्रथम चरण का भ्रमण 14 से 18 सितंबर तथा द्वितीय चरण का भ्रमण 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। निरक्षण के दौरान तहसीलदार श्री हीरा लाल अस्क , श्री सतीश नागले सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

विभागीय जांच में दोषी मिले एई ओझा, जल्द होगी कार्रवाई

Mon Sep 14 , 2026
शुजालपुर,  सिटी मंडी रोड स्थित बिजली कंपनी के 132 केवी उपकेंद्र से स्क्रैप बेचने के मामले में निलंबित एई विजय ओझा विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं. जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट जबलपुर मुख्यालय भेज दी गई है, वहीं से जल्द कार्रवाई होगी. वर्तमान में ओझा सिंगरौली में […]

You May Like