भेरूघाट पर कंटेनर पलटा, बाइक सवार की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

इंदौर: भेरूघाट पर सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक को चपेट में लिया और फिर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद घाट पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया.सुबह के समय इंदौर की ओर से जा रहे दो युवक बाइक से भेरूघाट से गुजर रहे थे. इसी दौरान घाट उतरते समय तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया और बाइक सवार उसके नीचे दब गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के कारण भेरूघाट के दोनों ओर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा.

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात सुचारु करवाया. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतक और घायल की पहचान कर रही है. कंटेनर चालक और क्लीनर को भी मामूली चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि उपचार के बाद चालक और क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Next Post

जनगणना से पहले सिरोंज नगर पालिका सीमा विस्तार प्रस्ताव को परिषद की मंजूरी

Sat Jan 10 , 2026
सिरोंज: नगर पालिका परिषद की बैठक में बुधवार को नगर सिरोंज की जनगणना के पूर्व चारों ओर सीमा वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. जिसके बाद अब नपा शहर की सीमा वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी. शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद आगामी […]

You May Like