थाने में सल्फास खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

छतरपुर। नौगांव थाना परिसर में सेल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले लाहेरा पुरवा निवासी 35 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम नौगांव अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर राजकुमार ने नौगांव थाना परिसर में जहरीला पदार्थ सेल्फास खा लिया था। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए झांसी भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजकुमार ने एक दिन पहले अपने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि एसडीओपी अमित मेश्राम ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

इंडोनेशिया में समुद्र के बीच फेरी में भीषण आग, 5 की मौत, 41 लापता

Sun Aug 2 , 2026
जकार्ता। इंडोनेशिया के मादुरा द्वीप के पास 271 यात्रियों और क्रू मेंबर को लेकर जा रही एक फेरी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग लापता हैं। 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और […]

You May Like