बहू ने रची थी चोरी की कहानी, घर के अंदर मिले जेवरात

रीवा, रीवा के समान थाना क्षेत्र में 15 लाख की चोरी से पुलिस विभाग में मची अफरा तफरी के बाद अंतत: मामले का खुलासा हो गया. चोरी के सभी जेवरात पुलिस के द्वारा फरियादी के घर से ही बरामद कर लिए गए है, चोरी की साजिश खुद फरियादी की बहू के द्वारा रची गई थी.

घटना के संबंध में समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 18 अगस्त की रात रतहरा स्थित एक नव निर्मित मकान से लाखों रुपए के जेवराज चोरी होने की शिकायत आई थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बहू और सास के जेवर चोरी हो चुके थे. मौका मुआयना के दौरान पुलिस को पता चला कि ऐसा कोई ताला नहीं तोड़ा गया जिससे चोरी की घटना को अंजाम दिया जाए. जब फरियादी मोहनलाल सेन से बात की गई तो उसने बताया कि उसका निवास गंगोत्री कॉलोनी में है और जल भराव के कारण वह रतहरा में शिफ्ट होने जा रहे थे. पुलिस के द्वारा फरियादी के बहू राधा सेन और उसके पति से बात की गई तो बयानों में काफी विरोधाभास देखने को मिला. पुलिस ने गंगोत्री कालोनी स्थित निवास की तलाशी लेने का फैसला किया. बहू से जब उसकी अलमारी खोलने को कहा गया तो वह आना कानी करने लगी. महिला पुलिस कर्मी के द्वारा जब शक्ति की गई तो बहू ने अपने अलमारी का ताला खोला और सारे जेवरात वहीं से बरामद हो गए. समान पुलिस के द्वारा चोरी गए सभी जेवरात बहू की अलमारी से बरामद कर लिया है.

Next Post

ग्राम पंचायत बड़ागांव में सरपंच के धरने के 2 घंटे के भीतर सचिव पदस्थापना आदेश आने के बाद धरना हुआ समाप्त

Sat Aug 22 , 2026
रीवा, ​रीवा जिले की जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में बीते कई महीनों से सचिव की पदस्थापना नहीं होने के कारण ग्रामीण और पंचायत के काम-काज बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को कई बार आवेदन और निवेदन दिए जाने के बावजूद स्थिति […]

You May Like