गार्डन में युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट मामला दर्ज

भिंड: लहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांके बिराही गार्डन में एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लाला का पुरा निवासी 25 वर्षीय अभिषेक दिवाकर पुत्र अंगद सिंह दिवाकर ने लहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी ने बताया कि वह बांके बिहारी गार्डन लहार में मौजूद था। इसी दौरान मिहोना थाना क्षेत्र के अन्तियन का पुरा निवासी अवनीश जाटव और उसके एक अन्य अज्ञात साथी ने उसके साथ मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।​फरियादी की शिकायत पर लहार थाना पुलिस ने आरोपी अवनीश जाटव और एक अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

छुलहा मेंन रोड में खड़े ट्रक में बोलेरो के टकराने से आर्मी के जवान सहित तीन युवक मृत एक गंभीर रूप से घायल

Mon Nov 23 , 2026
अनूपपुर :सोमवार की मध्य रात्रि अनूपपुर जैतहरी वेंकटनगर मुख्य मार्ग में छुलहा के पुराने रेलवे फाटक के पास अनूपपुर से धनगवां जैतहरी की ओर जा रहे एक बोलेरो के खड़े ट्रक से टकराने पर बोलेरो में सवार आर्मी के जवान सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक […]

You May Like