छुलहा मेंन रोड में खड़े ट्रक में बोलेरो के टकराने से आर्मी के जवान सहित तीन युवक मृत एक गंभीर रूप से घायल

अनूपपुर :सोमवार की मध्य रात्रि अनूपपुर जैतहरी वेंकटनगर मुख्य मार्ग में छुलहा के पुराने रेलवे फाटक के पास अनूपपुर से धनगवां जैतहरी की ओर जा रहे एक बोलेरो के खड़े ट्रक से टकराने पर बोलेरो में सवार आर्मी के जवान सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में उपचार रत भर्ती है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैतहरी थाना के धनगवां गांव निवासी एक युवक जो आर्मी में पदस्थ है के ट्रेन से वापस आने पर बड़े भाई द्वारा गांव के तीन अन्य युवको को बोलेरो वाहन से लेकर अनूपपुर स्टेशन लेने आया रहा जो अनूपपुर जैतहरी मुख्य मार्ग से वापस जा रहे थे तभी रात 2 से 3 बजे के मध्य छुलहा गांव के बंद रेलवे फाटक के पास में रोड के किनारे बिगड़ा होने पर खड़े में ट्रक एमपी 65 जेडडी 7614 में बोलोरो एमपी 65 सी 1835 की पीछे से जबरदस्त टक्कर होने पर बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

बोलेरो में सवार मोहम्मद करीम पिता अजमत अंसारी,आर्मी जवान विनीत पिता जयकरण विश्वकर्मा 26 वर्ष एवं दीनबंधु पिता जयकरण विश्वकर्मा 36 वर्ष तीनों निवासी धनगवां थाना जैतहरी की मौत हो गई जबकि 30 वर्षीय अभिषेक तिवारी पिता सुरेश तिवारी निवासी धनगवां को गंभीर चोट आने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती किया गया है घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतको एवं घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा है।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जहाजों पर हमले अक्टूबर में युद्ध शुरू होने के बाद सबसे अधिक : ब्रिटिश निगरानी एजेंसी

Mon Nov 23 , 2026
लंदन, 23 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद अक्टूबर में होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की मासिक संख्या सबसे अधिक रही।यूकेएमटीओ को अक्टूबर में […]

You May Like