ब्यावरा:स्टेट हाइवे ब्यावरा- सुठालिया मार्ग के बीच जगह-जगह कई किमी तक बीच रोड पर दरारें चल रही है जिनमें आये दिन वाहनों के पहिए फंसने से दुर्घटना हो रही है. कई लोग चोटिल हो चुके है, बावजूद इसके इस गंभीर समस्या की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है.जानकारी के अनुसार निवानिया जोड़ से लेकर ग्राम बरखेड़ा के मध्य लगभग आधा किलोमीटर तक मार्ग पर 4 से 7 इंच की दरारें हो रही है. राहगीर इनसे संभलकर चलते है किंतु मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के बीच कई बार वाहन के पहिए इन दरारों में फंसने से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है. कई लोग चोटिल तक हो गये है.
बड़ी दुर्घटना का इंतजार
जिस तरह से रोड के बीच कई किमी तक दरार हो रही है तथा आये दिन दुपहिया वाहन इनमें दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है, बावजूद इसके इस गंभीर समस्या की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है. यदि इन दरारों को शीघ्र दुरस्त नहीं किया गया तो कभी भी यह हालात किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकते है.
वाहन चालकों को सताता रहता है डर
गौरतलब है कि ब्यावरा से प्रारंभ होकर सुठालिया होते हुए सिरोंज के लिए स्टेट हाईवे जाता है. सीमेंट क्रांकीट से निर्मित इस मार्ग के मध्य काफी समय से दरारें पड़ रही है. दिनों दिन यह दरारें बढ़ती ही जा रही है. हालात यह है कि ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर आये दिन आने-जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोड पर हो रहे इन जानलेवा हालातों का डर सताता रहता है. रात्रि के समय अंधेरे में खतरा और अधिक हो जाता है. रोजाना सैकड़ो की संख्या में लोग दुपहिया वाहनों से आते-जाते है. मार्ग पर रोड के मध्य में मौजूद दरारें बहुत ही खतरनाक स्थिति में है.
हाईव पर भी यही हालात
ब्यावरा से सुठालिया मार्ग पर सडक़ पर हो रही दरारों की तरह ही जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरावर के समीप रोड पर कई जगह दरारें हो रही है, जिससे दुपहिया वाहनों के अनियंत्रित होकर दुर्घटना का डर बना रहता है. इसी तरह स्थानीय सुठालिया बायपास, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने से जूना ब्यावरा तालाब तक जाने वाले मार्ग पर भी लम्बी दूरी तक दरारें ही रही है
