अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने अवैध देशी मदिरा की तस्करी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी से 60.84 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई है. आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने दो पहिया वाहन से अधिक मात्रा में शराब की तस्करी करने के लिए कोच फैक्ट्री के जंगल के पास खड़ा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके पास से 60.84 लीटर अवैध देशी शराब देशी प्लेन को जब्त कर लिया. आरोपी अब्दुल खालिद (48) निवासी छोला नाका को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया. उससे अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

मिस्त्री के ऊपर गिरा मकान का छज्जा, चपेट में आने से मौत

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। एक निर्माणधीन मकान का छज्जा मिस्त्री के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई. मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय देवी प्रसाद अहिरवार मकान बनाने के मिस्त्री के तौर पर काम करता था. शनिवार को देर शाम वह […]

You May Like