मिस्त्री के ऊपर गिरा मकान का छज्जा, चपेट में आने से मौत

भोपाल। एक निर्माणधीन मकान का छज्जा मिस्त्री के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई. मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय देवी प्रसाद अहिरवार मकान बनाने के मिस्त्री के तौर पर काम करता था. शनिवार को देर शाम वह रूचि लाइफ स्कैप कॉलोनी में एक निर्माणधीन मकान में काम कर रहा था. देवी प्रसाद नीचे खड़ा था. इस दौरान अचानक से मकान की छत का छज्जा उस पर गिर गया. चपेट में आने से देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Post

निशातपुरा में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, इलाज के दौरान युवक की मौत

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। निशातपुरा इलाके में सड़क पर चलती बाइक के फिसलने से हादसे का शिकार युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक की घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी […]

You May Like