
छिंदवाड़ा. तीन दिनों से चल रही बस आपरेटरों की हड़ताल का पूरा फायदा टैक्सी संचालक उठा रहे है. यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे है. बसों के पहिए बंद होने से आम नागरिकों को बड़ी समस्यां से गुजरना पड़ रहा है. अभी तक बस ऑपरेटरों और प्रशासन के बीच में बात नही बनी है, दोनों ही अपनी बातों पर अड़े हुए है. इधर बस संचालकों ने सांसद बंटी साहू से मुलाकात कर अपनी बात रखी है. नागपुर जाने के लिए शनिवार को टैक्सी चालकों ने 600 रूपए तक वसूलना शुरू कर दिया था। वही उमरानाला, सिंगाड़ी, परासिया और चौरई के 50 रूपए से अधिक किराया वूसला जा रहा था. इस तरह सवारियों के मजबूरी का भरपूर फायदा उठाया जा रहा था। अमरवाड़ा से आने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि अमरवाड़ा के एक टैक्सी वाले ने 60 तो दूसरे टैक्सी ने वाले 50 रूपए किराया बताया. इसके बाद विद्यार्थी अन्य संसाधन तलाशने निकल गए. इस तरह लंबी दूरी का किराया भी मनमाने तरीके से लिया गया.
अपनी मांगों को लेकर सांसद से मिले बस ऑपरेटर ००००००
अपनी मांगों को लेकर शनिवार की रात छिन्दवाड़ा बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उनके समक्ष अपनी मांगे रखी. बस ऑपरेटरों की मांगों पर गंभीरता से बात करते हुए उन्होंने जल्द ही अधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया. बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने सांसद बंटी साहू को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. इस अवसर पर छिन्दवाड़ा बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अजीत पटेल, राजेश मिगलानी , जितेन्द्र सिंह ठाकुर, विमल शर्मा, मिखाइल खान, सोनू सरदार, सुजीत पांडे, रवि सूर्यवंशी, भरत सूर्यवंशी, जितेन्द्र अवस्थी, वीरू साहू, अनिल जावरे, अमरीश शुक्ला, मतीन खान, परमित सिंह नैयर, सुरेन्द्र सूर्यवंशी, हनीफ खान, मजीद खान, मदन गड़ेवाल, रिंकल बेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त किराया ००००
बस आपरेटरों का कहना है कि जिलों से आने वाली सवारियों को बस स्टैंड से अपने अपने घर जाने के लिए अतिरिक्त किराया देना होगा. इसमें सबसे अधिक परेशानी लंबी दूरी वाली सवारियों होगी. अभी शहर में प्रवेश के दौरान सभी सवारियां अपनी अपनी सुविधानुसार घर के आसपास उतर जाती है. इसीलिए ऑपरेटरों ने शहर के सभी मार्गों पर एक-एक स्टापेज की मांग की है.
टैक्सी संचालक वसूल रहे किराया
नागपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, बैतूल-500-800, सिवनी-300, चौरई-150, अमरवाड़ा-100-150, सिंगोड़ी-50-100, परासिया-100, उमरानाला-50 और सौंसर-100 किराया वूसला जा रहा है। इसी तरह लंबी दूरी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में किराया दो से तीन गुना कर दिया है।
