भिंड में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, ट्रॉली पलटने से उप्र के आठ मजदूर घायल

भिंड: देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार समेत आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कया गया है। मुरलीपुरा स्थित बांकेबिहारी ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर शाम को बाजार से घर का सामान खरीदने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भट्टे पर लौट रहे थे।

शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे उदोतपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार 55 वर्षीय होमत पिता नाथूराम जाटव घायल हो गए। इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई।इस हादसे में बाइक सवार होमत के अलावा ट्राली में सवार अन्य मजदूरों में 25 वर्षीय साजिद पिता साधु मंसूरी, 20 वर्षीय तस्मील खान, 23 वर्षीय सादिक खान, 35 वर्षीय सर्फुद्दीन खान, 20 वर्षीय वीर मोहम्मद, 28 वर्षीय पहलवान और 28 वर्षीय भारतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूर सुजानपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। हालांकि, ट्राली में सवार कुछ अन्य लोग भी थे, लेकिन उन्हें हल्की चोटें आईं। जिनकी वजह से वे अस्पताल नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

विश्व पुस्तक मेला में आईसेट करेगा भागीदारी

Fri Jan 31 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like