ग्वालियर: प्रयागराज महाकुंभ में ग्वालियर के एक युवक की मौत हो गई है. एक बुजुर्ग महिला लापता हो गई है. लापता महिला के परिजन उसे ढूंढने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.प्रयागराज के महाकुंभ में मंगलवार की देर रात को भगदड़ मच गई. इस घटना में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हैं. मृतकों में ग्वालियर जिले के टेकनपुर का रहने वाला 49 साल का कामता बघेल भी है.
कामता अपने छह साथियों के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे.वे मौनी अमावस्या से पहले ही निजी वाहन से प्रयागराज पहुंच गए थे. वहां किसी परिचित के शिविर में रुके हुए थे. कामता के साथियों ने वहां से कॉल कर उनके परिजनों को बताया कि मंगलवार की रात को करीब 2:30 बजे जब संतों का जत्था शाही स्नान के लिए निकलने वाला था तभी कामता पाल भी संगम जाने के लिए शिविर से बाहर निकले थे, लेकिन थोड़ी देर मे उनकी मौत की खबर मिली.
