भिंड: भिंड पुलिस लाइन के सामने एक तेज रफ्तार कार ने रास्ते पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है।
