इंदौर, 18 जनवरी (वार्ता) भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हमने टीम मीटिंग में पहले गेंदबाज़ी करने के बारे में ही बात की थी। हमारे लिए यह एक शानदार चुनौती है। न्यूज़ीलैंड ने हमें दबाव में रखा है, लेकिन खिलाड़ी इसी तरह की परिस्थितियों की उम्मीद करते हैं। ओस ज़्यादा होने की संभावना नहीं है, लेकिन हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं और ऐसा स्कोर देखना चाहते हैं जिसे हम चेज कर सकें। (राजकोट में क्या ग़लत हुआ) हमें मिडिल ओवर्स में अपनी लेंथ में थोड़ा बदलाव करना होगा। यह एक ऐसा पहलू है, जिस पर हम सुधार करना चाहते हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है। अर्शदीप की वापसी हुई है और प्रसिद्ध को बाहर रखा गया है।
न्यूज़ीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा, ”हमें जल्दी से फिर से पहले बल्लेबाज़ी करने के मोड में आना होगा। यह हमारे लिए एक रोमांचक समय है। भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का अच्छा मौक़ा है। सीरीज दांव पर है और उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।”
टीमें :
न्यूज़ीलैंड : 1 डेवन कॉनवे, 2 हेनरी निकल्स, 3 विल यंग, 4 डैरिल मिचेल, 5 मिचेल हे (विकेटकीपर), 6 ग्लेन फ़िलिप्स, 7 माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), 8 क्रिस्टियन क्लार्क, 9 काइल जेमीसन, 10 ज़ैक फ़ॉक्स, 11 आदित्य अशोक
भारत : 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 नीतीश कुमार रेड्डी, 7 रवींद्र जडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज
