बालाघाट: जिले के बैहर में कुछ मासूम बच्चों की मौत में बाद राजनीति गरमा गई है और पूरे प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेता उमंग सिंघार सहित अन्य बैहर प्रवास पर रहे हैं । कल मंत्री विजय शाह भी बैहर प्रवास पर थे आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री श्री राजेंद शुक्ल भी बैहर प्रवास पर हैं । आपका अचानक दौरा बैहर निकलते समय मंडला प्रवास का अब चर्चा में आ गया जब न संगठन को सूचना न जनप्रति निधियो को ।सूचना मीडिया से भी दूरी आम जनता से भी दूरी और तो और भी विभाग की सीएमएचओ मंडला भी जन संपर्क विभाग की खबर पर नहीं है उस से लग रहा है की उनको भी खबर है या नहीं ।
अस्पताल प्रबंधन पर बड़ा सवाल
मंडला जिला भी आदिवासी है यहां सरकार की योजनाओं और जन प्रति निधियो के प्रयासों को कैसे पंगु बना कर सरकारी सिस्टम काम करना चाहिए यहां का सरकारी सिस्टम इस में पीएचडी महारत हासिल किए हुए हैं सरकारी सद्गुण सरकारी साधन संसाधन को कैसे पंगु बनाया जाए मंडला इसका बेहतर उदाहरण है बेहतर ये होता उप मुख्यमंत्री अचानक दौरा करते किसी भी प्राथमिक,सामुदायिक या सिविल अस्पताल के साथ जिला हॉस्पिटल का तो उनको यहां की स्वास्थ सेवाएं कितनी पटरी पर है दिख जाती लोकल डॉक्टर लोकल स्टाफ कितनी दुर्गति कर रहे है सरकारी सेवाओ साधन संसाधन की सेवाएं सरकती घिसटती नजर आ रही है सीएमएचओ मंडला ने जैसे कसम ही खा ली है की किसी ब्लाक या हॉस्पिटल का दौरा ही नहीं करना है मंडला जैसे आदिवासी जिले में युद्ध स्तर पर स्वास्थ सेवाएं को सुधारने जाने की जरूरत है ।
नहीं किए किसी से मुलाक़ात
बताया गया है की दस मिनट अल्प प्रवास पर आप मंडला के सर्किट हाउस में रुके , बुके लिए मंडला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मिले और निकल गए न संगठन के जिला अध्यक्ष मिले न प्रदेश के पदाधिकारी न ही मंडला विधायक मंत्री श्रीमती संपत्तिया जी इतना कम समय के प्रवास पर बरसते पानी में जब ये नहीं मिल पाए या लेट सूचना मिली तो मीडिया आम जन तो दूर की बात है ।
वेंटिलेटर पर है स्वास्थ सेवाएं आदिवासी अंचल में
तीन जिले को स्वास्थ्य सेवा देने वाला सिविल अस्पताल नैनपुर की सेवाएं भी पटरी से उतरा हुआ है ऐसा भी नहीं है की सरकार ने दिया न हो या जन प्रतिनिधियो ने कमी की हो पर सब की दी गई सुविधाओं को जब तक नकारा नपुंसक नहीं बनाएंगे जब तक निजी तौर पर कैसे खुद की दुकान चलाएंगे निजी तौर पर डाक्टर तो जाने दो सरकारी डॉक्टर और जिम्मेदार पद पर बैठे नौकर शाही की ये हरकत होगी तो सेवाएं तो पटरी पर होगी ही नही।
सक्शन मशीन खराब,एक के चके टूटे
दो दिन पूर्व एक उत्तर प्रदेश निवासी मोटर साइकिल से जो पिंडरई के पास जिला सिवनी के मालन वाडा में मस्जिद में सेवा दे रहे हैं इमाम तबरात खान मोटर साइकिल से एक महिला को टक्कर मार के गिर गए ग्राम चिचोली में बाद में आपकी जबलपुर मेडिकल कालेज में मौत हो गई बताया गया है जो साथ में गए थे उन ने।।जबकि महिला को कम लगी आप को जबलपुर भेजे जाने के पूर्व जब ऊपर वार्ड से सक्शन मशीन बुलाई गई वो चलने में नाकाम थी रबर के गुट्टा टूटे हुए थे फिर ट्राई सायकिल में रख कर उसे नीचे लाया गया था इतनी इमरजेंसी सेवाओं के ये हाल है ।
दस दिन से बिगड़ी पड़ी है ईसीजी मशीन
इतने महत्व पूर्ण सेवाएं एनसीडी रूम की है जब चाहे ईसीजी मशीन जवाब दे रही है किसी को अटैक की शिकायत है या अन्य जांच नीचे ही हो जाए पर जब तब ये मशीन बोल जा रही है कारणों के पीछे जाए तो अप्रशिक्षित हाथों में मशीन देना सामने आ रहा है की बैटरी तक चार्ज नहीं करते अब दस दिन से फिर बिगड़ गई है सिर्फ एक इसीजी मशीन है ऊपर पूरे सिविल अस्पताल नैनपुर में ????मरीज ऊपर वार्ड से नीचे के वार्ड नीचे के वार्ड से ऊपर के वार्ड घूम भटक रहे हैं जबकि ब्लड प्रेशर बढ़ेगा तो मरीज को एक स्थान पर रखा जाता है ।
इडन कंपनी की इसीजी मशीन बिगड़ी
वर्षों से सेवाएं दे रही इडन मानी कंपनी की मशीन खराब हो गई हैं या कर दी गई आर्थिक संभावनाओं के चलते। 90 हजार की लागत की कंपनी के ईसीजी मशीन बिगड़ गई थी उसे इंजिनियर को न दिखा के बीएमओ नैनपुर ने जबलपुर में दिखाया जबकि कंपनी का इंजीनियर सिविल अस्पताल नैनपुर आता है कंपनी की बैटरी लगी या लोकल आर्थिक लालच के चक्कर में जब मशीन को इंजीनियर से न दिखा के अप्रशिक्षित हाथों से दिखाया खुलवाया गया वो 90 हजार की मशीन खराब हो गई इसकी जवाबदेही कौन लेगा कुल मिलाकर सरकारी धन की लूट है सेवाएं गई तेल लेने हम को आर्थिक संभावनाओं पर काम करना है तो कर रहे है ऐसा चल रहा है उप मुख्यमंत्री स्वास्थ मंत्री जी आपका सिविल अस्पताल वेंटिलेटर पर चल रहा है बचाइये
