कुआ झागर में खेल रहे बच्चे पानी में कूदे, बचाने में मां की मौत

रतलाम। जिले के शिवगढ़ के ग्राम कुआ झागर में खेल रहे बच्चे पानी में कूद गए। इससे वह डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख बचाने महिला भी पानी में उतर गई। बच्चों को बचाने के बाद महिला पानी से नहीं निकल पाई।

घटना शनिवार शाम 4 बजे गांव की हैं। ग्राम कुआ झागर में बंद पड़ी खदन के गड्ढे हैं। इनमें बारिश की वजह से पानी भरा गया था। 30 वर्षीय प्रतिला पति सुरपाल अपने दो बेटे नीरज 5 वर्ष व जगदीश 3 वर्ष के साथ यहां पहुंची थी। वह पकड़े धो रही थी और बच्चे पानी भरे गड्ढ़े के किनारे खेल रहे थे। खेलते हुए वह पानी में कूद गए। बच्चों को देख मां उन्हें बचाने पानी में कूदी। महिला ने दोनों बच्चों को बाहर किनारे पर छोड़, लेकिन वह खुद पानी में डूब गई। बच्चे छोटे थे तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। जब अधे घंटे तक महिला नजर नहीं आई तो बच्चों ने गांव में जाकर जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। महिला करीब 20 फीट गहराई में मृत अवस्था में मिली। शहर को बाहर निकालकर पंचनामा बनाया और पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

Next Post

ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध, पत्थर लेकर खड़ी हो गई महिलाएं

Sat Jul 12 , 2025
झाबुआ। स्थानीय नगर पालिका द्वारा ग्राम कुंडला में प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए चयन की गई सरकारी भूमि पर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को तहसीलदार सुनील डावर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जब भूमि का सीमांकन हेतु कुंडला पहुंची, तब वहां ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया और देखते ही […]

You May Like