मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार को पुणे में राज्य सरकार द्वारा संचालित एमएसआरटीसी बस में महिला के साथ दुष्कर्म की कड़ी निंदा की और मामले के कथित आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की।
श्री पवार ने कहा कि उन्होंने पुणे पुलिस को मामले की जांच करने और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने एक्स पर कहा, “पुणे के स्वारगेट बस डिपो में दुष्कर्म की घटना सभ्य समाज में सभी के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, दर्दनाक, क्रोधजनक और शर्मनाक है। यह अक्षम्य अपराध है और इसके लिए मृत्युदंड के अलावा कोई अन्य सजा नहीं हो सकती है।”
