धनबाद में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में इंदौर के दीपक विभाकर नाईक होंगे सम्मानित

इंदौर. शहर के वरिष्ठ रक्तदाता दीपक विभाकर नाईक को झारखंड के धनबाद में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह में आमंत्रित किया है. यह समारोह रोटी बैंक यूथ क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

दीपक नाईक को 143 बार पूर्ण रक्तदान, 7 बार प्लेटलेट्स डोनेशन और रक्तदान के क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से दी जा रही उनकी निःस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा. गौरतलब है कि दीपक नाईक को इससे पहले भी स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की कई संस्थाओं द्वारा सम्मान मिल चुका है. अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्हें मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे इंदौर शहर के लिए गर्व का विषय है.

Next Post

SC के आदेश के खिलाफ भोपाल में डॉग लवर्स का प्रदर्शन

Thu Aug 14 , 2025
भोपाल: गुरुवार को शाहपुरा पार्क में बड़ी संख्या में डॉग लवर्स ने एकत्रित होकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश का विरोध किया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को विभिन्न शेल्टर्स में भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रदर्शनकारियों में कई लोग अपने पालतू कुत्तों के साथ पहुंचे और इस आदेश […]

You May Like