राजा मर्डर: सोनम पर शक और गहराया, जेवरात और दो मंगलसूत्र ने बढ़ाई मिस्ट्री

इंदौर. बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर सोनम रघुवंशी को लेकर संदेह गहराता जा रहा है. इस बार मामला केवल हत्या तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब जांच की दिशा राजा के अलावा किसी और से सोनम की संभावित गुप्त शादी की ओर भी मुड़ रही है.

दरअसल, शिलांग की होटल से दो मंगलसूत्र मिलने के बाद शक और भी गहरा हो गया है. अब राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम को शादी में उनके परिवार द्वारा लगभग 16 लाख रुपए मूल्य के जेवरात भेंट किए थे.

शिलोम के जरिए हुई बड़ी बरामदगी

इस खुलासे से एक दिन पहले, मेघालय पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी शिलोम जेम्स की निशानदेही पर रतलाम में उसके ससुराल से जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामग्री बरामद की थी. इस सामान को सबूत नष्ट करने की नीयत से छिपाया गया था. बरामद जेवरों में से कुछ की पहचान करने के लिए मेघालय पुलिस ने विपिन रघुवंशी को बुलाया. उन्होंने पुलिस को राजा और सोनम की शादी में दिए गए गहनों की तस्वीरें सौंपी हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद जेवरात उन्हीं में से हैं या नहीं.

सोनम ने कहा था पहनने को

विपिन रघुवंशी ने बताया कि उनका भाई राजा हनीमून के लिए रवाना होते समय सोने की चेन और अंगूठी पहनकर गया था. एयरपोर्ट से राजा ने जो तस्वीरें हमें भेजी थीं, उन्हें देखकर मां ने उसे डांटा था कि इतने कीमती जेवर पहनकर क्यों गया है. इस पर राजा ने जवाब दिया था कि सोनम ने ही ये गहने पहनने को कहा है.

दो मंगलसूत्रों से संदेह गहराया

इससे पहले सोनम के बैग से दो मंगलसूत्र मिलने के बाद सवाल उठने लगे थे कि कहीं उसने किसी और से भी शादी तो नहीं की? सोनम और राज कुशवाहा के रिश्ते को लेकर पहले भी कई एंगल सामने आ चुके हैं. अब यह संदेह और पुख्ता हो गया है.

क्या आगे होगा?

मेघालय पुलिस अब सोनम और राज के रिश्ते की डिजिटल जांच कर रही है. बरामद गहनों की फॉरेंसिक जांच और पहचान प्रक्रिया चल रही है. सोनम और अन्य आरोपियों के मोबाइल डेटा, फोटो और वीडियो खंगाले जा रहे हैं. वहीं सोनम के नार्को टेस्ट की मांग भी फिर से उठने लगी है, फिलहाल, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं और मामला अब भावनात्मक धोखे से लेकर आर्थिक षड्यंत्र तक की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

Next Post

देशी पिस्टल के साथ पकड़ाया युवक

Wed Jul 2 , 2025
छिंदवाड़ा. नागपुर मार्ग पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 जुलाई को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि इमलीखेडा चौक के पास ओम आदित्य धाम रेसीडेन्सी रोड पर […]

You May Like