पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

सतना: सोशल मीडिया में गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सैफ अली पिता रमज़ान अली उम्र 25 वर्ष निवासी बांसनाका टिकुरिया टोला ने रिपोर्ट लेख कराया कि रचित विश्वकर्मा उर्फ राज उम्र 20 वर्ष नामक युवक द्वारा धार्मिक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है.

जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, युवक की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में 196(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद तत्काल युवक की तलाश शुरू की गई, कुछ देर बाद ही उसे सेमरिया चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

चलते-चलते अचानक रुक गई ननि की लिफ्ट,फंसे रहे इंजीनियर

Wed Oct 1 , 2025
सतना : नगर निगम सतना कार्यालय में मंगलवार की दोपहर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब वहां पर लगी लिफ्ट चलते चलते अचानक रुक गई. लिफ्ट में एक इंजीनियर और एक कर्मचारी फंस गए. सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन ने कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह दोनों को […]

You May Like